Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसवारी बैठाकर जा रहा ऑटो गोवंश बचाने में पलटा, छ: घायल

सवारी बैठाकर जा रहा ऑटो गोवंश बचाने में पलटा, छ: घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास सवारी लादकर जौनपुर से केराकत की तरफ जा रहा ऑटो अचानक सामने आ गए गोवंश को बचाने में पलट गया। घटना के फलस्वरूप ऑटो में बैठी कई यात्री घायल हो गये। ऑटो चालक फिरदौस निवासी शहाबुद्दीनपुर जौनपुर से सवारी बैठाकर केराकत की तरफ जा रहा था। गजना गांव के पास अचानक ऑटो के सामने एक गोवंश आ गया जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने अचानक स्टियरिंग घुमा दिया। घटना के फलस्वरूप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में बैठे हुए गौरा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी उर्मिला देवी 42, सुषमा 52, अजय कुमार 35,  आँचल 12  और सीता देवी 28 गजना तथा ऑटो चालक फिरदौस 30 शहाबुद्दीनपुर घायल हो गए,  जिसमे सुषमा व उर्मिला का सिर फट गया है तथा पैर फैक्चर हुआ है। सभी घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया।