जौनपुर धारा, जौनपुर। नोडल अधिकारी के.रविन्द्र नायक व मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के द्वारा जनपद में पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। विगत वर्ष में कराये गये मियांवाकी पद्धति से बक्शा रेंज अन्तर्गत सीहीपुर एवं एनएच वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर कराये जा रहे पौधरोपण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रोपित पौधे मानक के अनुरूप पाये गये। इसके अतिरिक्त मड़ियाहूं रेंज के जमालापुर के पास बसुई नदी के तट पर मनरेगा द्वारा निर्मित तटबन्ध पर बास और शीशम के पौधों का रोपण कर पौधरोपण का शुभारम्भ किया गया। इसके अतिरित्तâ बरसठी रेंज अन्तर्गत हरिद्वारी ग्राम समाज पौधरोपण 3.00 हे. में हुये पौधरोपण का निरीक्षण किया गया। पौधरोपण ठीक-ठाक पाया गया। निरीक्षण के समय प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर प्रवीन खरे और उप प्रभागीय वनाधिकारी डा. उमेश तिवारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों का नोडल अधिकारी ने लिया जायजा


