― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपोखरे में नहाने के दौरान घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

पोखरे में नहाने के दौरान घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

  • बेलवाई धाम स्थित भुवनेश्वरनाथ मन्दिर पोखरे पर हुई घटना

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत छिडवा भादी गांव निवासी एक किशोर बिलवाई शिवधाम पोखरे में नहाने के दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद साथियों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु आनन फानन में एक निजि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के छिडवा भादी गांव निवासी 17 वर्षीय अंकित राजभर पुत्र प्रेम राजभर सोमवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ शिव धाम बेलवाई मंदिर पर दर्शन करने गया था। दोस्तों के साथ मंदिर स्थित पोखरे में नहाने के दौरान फिसल कर पानी में गिर गया जिससे सीढ़ी से टकराने से सिर में गंभीर चोट लगने से किशोर की हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में दोस्तों ने घायल अंकित को इलाज हेतु एक निजि नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Share Now...