Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपेड़ से टकराकर जली कार, सवार सुरक्षित

पेड़ से टकराकर जली कार, सवार सुरक्षित

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा बाजार में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटते हुई धू-धू कर जलने लगी। बाजार वासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर चालक व दूसरे यात्री को बाहर निकाला। सूचना पर कार मालिक भी मौके पर पहुँचकर कार चालक व उसमें सवार यात्री को सदर अस्पताल भेजवाया जहाँ वे खतरे से बाहर बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खपरहां निवासी व ईट भट्ठा संचालक अशोक यादव गुरुवार रात प्रयागराज से घर के लिए निकले थे। उनकी सूचना पर उनकी कार का चालक लल्ला सरोज (24)  उनके घर के राजेश कुमार (45) के साथ उन्हें लेने कार से सिकरारा जा रहे थे। लगभग 12 बजे रात उनकी कार शेरवां बाजार में अनियंत्रित होकर दाहिनी पटरी पर स्थित नीम के पेड़ से टकराकर पलट गई। तेज आवाज सुनकर कर बाजारवासी वहां पहुंचे औरगाड़ी का शीशा तोड़ उसमें फंसे दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। उन लोगों के निकलने के बाद कार में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। चालक के फोन से अशोक को सूचित किया गया तो वह भी दूसरी गाड़ी से मौके पर पहुँच गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहाँ वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के सम्बंध  में हल्का दरोगा विजय कुमार ने बताया कि थाने पर इसकी कोई सूचना नहीं है।