जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली थाना चंदवक अन्तर्गत गोनौली गांव में 14वर्षीय बालक की फांसी पर लटकती मिली लाश से परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी अनुसार अनन्त यादव उर्फ अनु पुत्र बृजेश यादव ग्राम गोनौली थाना चंदवक अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेल कर आया था। रात करीब 8:00बजे के आसपास भोजन के समय लोगों ने जब आवाज लगाई तो उसका कहीं पता नहीं चला। जैसे ही घर के लोग खोजने घर से बाहर आए तो देखा कि घर के बाहर बाउंड्री में लगे पेड़ पर रस्सी के सहारे बच्चे की लाश लटकत रही है। देखते ही देखते आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



