खुटहन। शाहपुर सानी गांव निवासी 43वर्षीय सुजीत नाविक पुत्र स्व.हौसिला की पेड़ की डाल गिरने से घायल होने के बाद उपचार के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बदलापुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है। सुजीत गुरुवार को बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव स्थित एक बाग में मजदूरी पर पेड़ों की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से एक डाल टूटकर उनके सिर पर गिर गई, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पेड़ की डाल गिरने से घायल युवक की रास्ते में मौत

Previous article

