जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ.प्र.शाखा जौनपुर कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष सी.बी.सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा कर के स्व.ई.आर.पी.पाण्डेय भूतपूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं संरक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व.पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्व.इ.आर.पी.पाण्डेय कैंसर की बिमारी से लम्बे समय से संघर्ष करते हुए गुरूवार को सुबह दस बजे 72वर्ष की आयु में अपने नश्वर शरीर को छोड़कर गोलोकवासी हो गये। स्व.पाण्डेय अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र चार पुत्रियों का भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने उनके द्वारा कर्मचारी एवं पेंशनर्स हितों के लिए किये गये संघर्षो को याद करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर संगठन के जिलामंत्री राजबली यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामअवध लाल, के.के.त्रिपाठी, शेषनाथ सिंह, उमाशंकर निषाद, लालचन्द मौर्य, राकेश कुमार श्रीवास्तव (कलेक्ट्रेट), डॉ.भारत यादव, विक्रमा यादव, कंचन सिंह, हीरालाल आजाद आदि सम्बोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। अन्त में श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक के निधन से पेन्सनर्स में शोक
Previous article
Next article

