Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअमेठी से आये चिकित्सक दल ने लगाया नेत्र शिविर

अमेठी से आये चिकित्सक दल ने लगाया नेत्र शिविर

  • 362 मरीजों का हुआ उपचार

जौनपुर धारा, खुटहन। श्यामा देवी शिक्षा निकेतन बीरी लवायन में गुरुवार को अमेठी से आये चिकित्सक दल ने निःशुल्क शिविर लगाकर 362मरीजों का उपचार कर दवा वितरित किया। उपचार को आये मरीजों में 65को चश्मा दिया गया। 161 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। चिकित्सकों ने बताया कि मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क अमेठी के मुंशीगंज स्थित अस्पताल लाया जाता है। जहां उनकी आंखों का मुफ्त में आपरेशन किया जाता है। यह शिविर साल भर में कई बार आयोजित किया जाता है। चिकित्सकों की टीम में डॉ.अंकित कुमार, डॉ.कल्पनाथ, डॉ.बिंद्रा, ब्रजबाला, रीनम, पूनम, रुक्शाना आदि सामिल रहीं। प्रबंधक हरिनाथ यादव व प्रधानाचार्य मिथिले यादव ने आगतो का स्वागत व आभार प्रकट किया।