जौनपुर धारा,जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे संगठन की मांग पर शासन स्तर की प्रगति से अवगत कराते हुए कुछ कार्याध्यक्ष स्तर पर मेडिकल प्रतिपूर्ति मे शासनादेश के विपरीत कार्यवाही पर रोश प्रकट करते हुए सभी पीड़ित पेंशनर्स से लिख कर संगठन को देने की अपेक्षा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कोविड़ काल के 18माह के महगाई राहत के तुरंत भुगतान की माग के साथ रेलयात्रा मे पहले की तरह वरिष्ठ नागरिको को मिलने वाली छूट देने की मांग की गयी। बैठक को मुख्य रूप से के.के.तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, रमेश, मिठाई लाल, मंजूरानी, वी.वी.सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। बैठक के अन्त मे संगठन के सदस्य स्व.हीरालाल आजाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रहकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

Next article


