Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 21 जोड़े

सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 21 जोड़े

जौनपुर धारा,जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 10मार्च को मां शीतला जन कल्याण सेवा समिति ट्रस्ट के बैनर तले सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 21जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शीतला चौकियां धाम मन्दिर के महंत विवेकानंद पण्डा, कमला प्रसाद मिश्रा व विशिष्ठ अतिथि के रुप में डॉ.शकुंतला यादव, जय प्रकाश सिंह, अंकुर पाठक, सूरज सेठ, अमर जौहरी, बच्चा जायसवाल ने मां शीतला के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान पांच वर्षीय एक्टर गुनगुन ने ओ बाबुल प्यारे गीतों शानदार प्रस्तुति कर सबको भाव विभोर कर दिया। बारात में सभी वधु को पायल, बिछिया, सोने के नथ, बर को कलाई घड़ी, समेत ग्रहस्थ कार्य संबंधित पूर्ण समाग्री दी गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के अध्यक्ष किन्नर पायल, नेहा सेठ, सबा रिजवी, सुजीत मौर्य, मम्मन यादव, जेपी यादव, अंकुर पाठक, अवधेश सरोज पिंटू विश्वकर्मा, मन्नू साहू सहित आदि लों रहें।