― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व सांसद केपी सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद केपी सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, करंजाकला। स्थानीय क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में पूर्व सांसद केपी सिंह ने शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह के पिता स्व.राजेंद्र प्रसाद सिंह का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। इसकी सूचना पर शुक्रवार दोपहर उनके पैतृक आवास सोनिकपुर पहुंच कर पूर्व सांसद केपी सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र सुधाकर सिंह से मिलकर संवेदना जताया। इनके अलावा क्षेत्र के सैकड़ो लोगों का शोक प्रकट करने के लिये तांता लगा रहा। लोगों ने परिवार को इस दुख के घड़ी में सहन करने की ईश्वर से कामना की।

Share Now...