Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व राज्यपाल केशरीनाथ का पैर छूने के बाद सूर्य प्रताप शाही ने...

पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ का पैर छूने के बाद सूर्य प्रताप शाही ने लगाया गले

पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का 89वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने पूर्व राज्यपाल के पैर छूने के बाद उन्हें गले भी लगाया। जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से हुए आयोजन में सूर्य प्रताप शाही ने केशरी नाथ के विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल को भी याद किया। कहा कि उनकी क्षमता, दृढ़ता, लोकप्रियता और पार्टी के लिए किए गए कार्य आज भी लोग याद करते हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ ने भी पुराने दिन याद किए। उन्होंने कहा कि  1953 से भारतीय जनसंघ काल से मैंने राजनीति शुरू की, अब वही पार्टी भारतीय जनता पार्टी हो गई है। मुझे अपने नेताओं से जो प्रोत्साहन मिला, वह अद्वितीय रहा है। ईमानदारी से काम जनहित में काम करो, व्यक्तिगत स्वार्थ में काम मत करो।