Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्व प्रधानाचार्य की हृदयाघात से निधन

पूर्व प्रधानाचार्य की हृदयाघात से निधन

  • निधन की खबर से शुभ चिंतकों  में दौड़ी शोक की लहर

बरईपार। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राजपति यादव 78वर्ष का गुरुवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व.यादव का शिक्षण कार्य का सफर सर्वोदय इंटर कालेज शाहपुर, सिकरारा में अध्यापक के पद से प्रारंभ हुआ था और प्रधानाचार्य पद तक का सफर बहुत ही ईमानदारी,कर्तव्य निष्ठा के साथ सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति तक रहा। स्व.यादव के आदर्शो पर चलकर उनके छोटे पुत्र सुनील यादव फौजी रिटायर्ड के बाद गांव के लोग प्रधान पद पर चुना गया। स्व.यादव के अंतिम दर्शन के लिए सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित होकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके अंतिम विदाई दी।