Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता

पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता

  • पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय को हराकर सेमी फाइनल में बना ली जगह

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय एवं शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में 18 पर आल आउट हो गयी। गेंदबजी में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की तरफ से संध्या यादव ने 02 ओवर में 06 रन देकर 02 विकेट, अंजली सिंह ने 01 ओवर में 02 रन देकर 02 विकेट एवं अलमास भारद्वाज ने 1.2 ओवर में 02 विकेट प्राप्त किया। जवाब में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय 3.4 ओवर बिना विकेट खोये 19 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें अनवेषा चटर्जी ने 12 गेद पर 2 चैके की मदद से 13 रन का योगदन रहा। पूर्वान्चल विश्वविद्यालय ने शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय को 10 विकेट से हराकर अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतु अर्हता प्राप्त कर ली। उक्त अवसर पर प्रो.ओम प्रकाश सिंह सचिव खेलकूद परिषद, डॉ.विजय प्रताप तिवारी, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, डॉ.राजेष सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, भानू प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे।