Homeअपना जौनपुरपुलिस व गो-वंश तस्करों में हुई मुठभेड़

पुलिस व गो-वंश तस्करों में हुई मुठभेड़

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • तीन गिरफ्तार, एक गोली से घायल
  • सरायख्वाजा व खुटहन पुलिस को मिली कामयाबी
  • बाइक, तमंचा व वध करने के उपकरण हुए बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन व सरायख्वाजा थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार की देर रात मुठभेड़ में तीन शातिर गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही भी आरोपियों की गोली से जख्मी हो गया। मौके से तमंचा, कारतूस, मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन व गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। एएसपी (सिटी) डाक्टर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव व सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा अपनी-अपनी टीम के साथ गभिरन तिराहे पर मौजूद थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि गभिरन-पोटरिया रोड पर सलहदीपुर के सरहद पर गोवंश तस्कर गोवंश वध करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। गोतस्कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए। गोली कांस्टेबल आशीष यादव के दाहिने बांह के ऊपरी हिस्से में लगी। आत्मरक्षार्थ पुलिस के गोली चलाने पर रुस्तम निवासी हरि का पूरा (पिलकिछा) थाना खुटहन पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने भाग रहे उसके दो साथियों रियाजु ग्राम लमहन थाना महराजगंज व शहनवाज ग्राम अढ़नपुर थाना सरप्ातहां को भी पकड़ लिया। घायल गो-तस्कर व सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के दौरान सनसनीखेज घटना का अनावरण हुआ। गो-वंश तस्करी व वध में बहुत बड़ा गैंग संलिप्त है। इस गैंग का मास्टर माइंड मन्नान निवासी बखरा थाना सरायमीर आजमगढ़ व पापा, गुड्डू उर्फ लगंड़ा निवासी अरंद थाना शाहगंज हैं। इसी गिरोह के लोगों ने गो-वध कर उनके मुंडो व अवशेषों को वाहनों से स्कार्पियो व पिकपअ से लाकर पिछले दिनों खुटहन के पटैला के सेवईंनाला व इटौरी सरायख्वाजा नाले में फेका था। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में खुटहन थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, एसआइ विजय शंकर सिंह, एसआइ राम मिलन यादव, हेड कांस्टेबल संजय ओझा, संतोष यादव, सुदर्शन यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, आशीष यादव, सरायख्वाजा थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, एसआई सुरेन्द्रनाथ सिंह, शहाबुद्दीन शाह, हेड कांस्टेबल अमलेश सिंह, अनुज प्रताप सिंह रहे।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here