जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला बाजार में बुधवार को क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आरएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च कर शांति व्यस्था बनाए रखने का आह्वान किया। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ ने माइक हेरर से सभी व्यसायियों व बाजार में मौजूद लोगों को कानून पर भरोसा करने व अवांछनीय तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने वाहनों को सड़क की पटरी से दूर खड़े करने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव उपनिरीक्षक राजित राम यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
पुलिस व आरएफ के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Previous article

