Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर, एसओजी प्रभारी विवेक तिवारी...

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ढेर, एसओजी प्रभारी विवेक तिवारी घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया है। इस अपराधी के ऊपर हत्या, लूट डकैती समेत कुल 28 मुकदमा दर्ज था। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश खेतासराय इलाके में टहल रहे हैं। पुलिस ने चेकिंग शुरू किया, तो उसी समय दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग शुरू करते हुए भागने लगे। जिसमे एसओजी प्रभारी विवेक तिवारी के बाएं हाथ में गोली लग गई। फिलहाल विवेक तिवारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख का इनामी बदमाश प्रिंस सिंह निवासी ईश्वरी नेवादा गांव थाना सराय ख्वाजा में मारा गया। मारे गए अपराधी के ऊपर जौनपुर, आजमगढ़, अयोध्या और मुंबई में हत्या डकैती के कुल 28 मामले दर्ज है।