जौनपुर धारा, जौनपुर। जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसा है और खनन माफियाओं का गोरखधंधा बंद कराने के लिए दृढ़ता दिखायी और कड़े निर्देश भी जारी किये हैं वहीं थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से दिन-रात जेसीबी द्वारा मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। क्षेत्र के संभ्रान्तजनों का कहना है कि थानाध्यक्ष की देखरेख में अवैध खनन हो रहा है क्योंकि सूचना देने पर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय हम लोंगों को ही डांट-फटकार कर भगा देते हैं। विरोध करने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हैं। इसमें पुलिस को मोटी रकम खनन करने वाले देते हैं जिससे खनन करने वालों को कानून का कोई डर नहीं रहता है।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में हो रहा है अवैध खनन
Previous article


