- शिक्षा है सबसे बड़ा अस्त्र : सीमा द्विवेदी
जौनपुर धारा, जौनपुर। सृजन का अर्थ नव निर्माण करना होता है और एक अध्यापक का प्रमुख कार्य खुद सृजन करना और अपने छात्र/छात्राओं में यह गुण विकसित करवाना है। वर्तमान परिपेक्ष्य में गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए सिर्फ अध्यापक की ही नहीं अभिभावकों की भी भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है। यह समय अध्यापक और अभिभावकों के बीच सामंजस्य स्थापित करके बच्चों को एक नई दिशा और उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने का है। उक्त उद्गार जेपी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि बृजेश सिंह प्रिंशू ने कही।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहाकि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा प्रदान किया जाना चाहिए। शिक्षा ऐसी हो कि वह बच्चों को बोझ न लगे। प्रत्येक माता-पिता का यह नैतिक कर्तव्य बनता है की वह शिक्षकों का सहयोग करे और अपने बच्चों पर भी ध्यान दें क्योंकि बच्चा जो कुछ देखता और सुनता है वैसे ही बनने का भी प्रयास करता है। अत: बच्चों के सामने संयमित होकर ही बात करे। इसके अतिरिक्त विशिष्ठ अतिथि महाराजगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह, सुजानगंज के प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ला, खुटहन के प्रमुख बृजेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य और विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित किया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनेकता में एकता और स्वच्छ भारत अभियान की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नाटक और गीत ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्राओं को परीक्षा फल परिणाम एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आयकर आयुक्त गौरीशंकर ने किया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयुक्त कुशल संचालन विद्यालय की छात्रा आस्था शुक्ला, साक्षी मिश्रा, नंदनी उपाध्याय, आदित्य यादव ने किया। इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा किरण उपाध्याय ने किया। उक्त कार्यक्रम में रामदयाल द्विवेदी, कार्यक्रम आयोजक पंकज मिश्रा, समाजसेवी अभिषेक सिंह, राजेश सिंह, दयाशंकर तिवारी, संतोष तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष द्विवेदी वित्तविहीन ब्लॉक संघ अध्यक्ष मंगलागिरी, बृजेंद्र मिश्रा, डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, अपल चंद्र, अभिषेक तिवारी समेत सभी बच्चों के अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- सगे भाइयों ने गोल्ड मेडल पाकर जनपद का नाम किया रोशन
जौनपुर। सुजानगंज ब्लॉक के जेपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र एवं नरहरपुर निवासी डा. रमेशचंद्र प्रजापति के दो पुत्रों ने उस समय इतिहास रच दिया जब वारणसी में प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हो रही थी। इस प्रतियोगिता में अंशुमान प्रजापति ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल का ही नहीं है वरन पूरे जनपद का नाम रोशन किया। साथ ही आकाश प्रजापति ने सिल्वर मेडल जीतकर जौनपुर का सिर ऊंचा किया। सुजानगंज के नरहरपुर निवासी डा. रमेशचंद्र प्रजापति के दोनों पुत्रों को कोच रंजीत सरोज प्रशिक्षित कर रहे थे। कोच रंजीत सरोज के दिशा निर्देश और अंशुमान और आकाश की मेहनत ने एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया कि जौनपुर के नौनिहालों में उत्कृष्ट प्रतिभाएँ भरी हुई हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहाकि यदि बच्चे मेहनत करते हैं तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है।



