Homeअपना जौनपुरपुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से व्यापारियों में आक्रोश

पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार से व्यापारियों में आक्रोश

Date:

Latest stories

Related stories

भीषण गर्मी में बंद पड़े वाटर कूलर, पानी को तरस रहे वादकारी

जौनपुर के दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों के कारण भीषण गर्मी में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

जौनपुर की हवा हुई अस्वस्थ, बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता

जौनपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बिजली विभाग के दावों की खुली पोल

जौनपुर में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। शहर के कई इलाकों में लटकते तार और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

जेसीज चौराहे पर रोडवेज कर्मियों की ‘गुंडई’ और मनमानी

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों की मनमानी से जाम की समस्या गंभीर हो गई है। पुलिस की चेतावनी के बाद भी हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद 2000 रुपये का चालान काटा गया।

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज के निर्देश

जौनपुर। जौनपुर सड़क सुरक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश...
spot_imgspot_img
  • पुलिस को घटना की सूचना देना पड़ा मंहगा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक व्यवसाई को घटना की सूचना देना उस समय मंहगा पड़ गया जब मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के साथ उसे भी थाने लेकर चली गई।

बताया जाता है कि थाने में उपनिरीक्षक के सामने ही थानाध्यक्ष के कारखास बने ओम प्रकाश मिश्रा नामक पुलिस कर्मी द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा गजराज गंज मोहल्ले में नाली का निर्माण कराया जा रहा था। जहां आसपास के कुछ लोगों द्वारा भीटा खाते की आराजी पर अवैध कब्जा करने की नीयत से अवरोध उत्पन्न कर नगर पालिका के मजदूरों को भगा दिया। जिसकी सूचना सुनील कुमार चौरसिया पुत्र गंगा प्रसाद चौरसिया ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को सीयूजी नंबर पर दी।

बताया जाता है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक वीर बहादुर ने आरोपियों के साथ ही सूचना देने वाले सुनील कुमार चौरसिया को भी अपने साथ थाने ले गए। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त ने उपनिरीक्षक बीर बहादुर से बातचीत कर सुनील कुमार रिहा करने की अपील की। बताया जाता है कि इसकी सूचना मिलते ही ओम प्रकाश मिश्रा नामक पुलिस कर्मी सुनील के साथ दुर्व्यवहार कर लॉकप में डालने की धमकी देने लगा। जिसे देख हतप्रभ नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त ने मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक को देते हुए इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि थाना परिसर में इस तरह की घटित घटना की कोई सूचना नहीं है।

Share Now...

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here