Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नम हुई आंखें

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नम हुई आंखें

जौनपुर धारा, जौनपुर। 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों द्वारा किये गये कायराना हमले में शहीद सीआरपीएफ के बहादुर जवानों के सम्मान में गांव बामी, जौनपुर के प्रवेश द्वार पर निर्मित अमर जवान पुलवामा शहीद श्रद्धांजली स्थल पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धांजली सभा एवं पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी लोगों द्वारा श्रद्धांजली स्थल पर पुष्पांजलि किया गया तथा मौन रखकर बहादुर आत्माओं को श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर शहीद साथियों के सम्मान में अपने गांव में श्रद्धांजलि स्थल का निर्माण करवाने वाले सीआरपीएफ 101वाहिनी प्रयागराज में कार्यरत जवान संजीव सिंह ने कहा कि उन्हें अपने साथियों को खोने का गम के साथ साथ उन पर गर्व भी है। उन्होंने हमारे देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए देश शहीद जवानों और उनके परिवारजनों का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में डॉ.अवधेश तिवारी, महेश तिवारी, पवन दुबे, विनय यादव, शैलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, िंरकू सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मनीष सिंह, चंचल सिंह, रमेश गौतम, प्रवीण पाल, विमलेश कुमार सहित क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।