― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होगी : विजय बन्धू

पुरानी पेंशन हर हाल में बहाल होगी : विजय बन्धू

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को अटेवा एनएमओपीएस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरूष विजय कुमार बन्धु का प्रयागराज से आज़मगढ़ जाते समय अटेवा जौनपुर के जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ.यामिनी सिंह तथा महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों पेंशन विहीनों ने जगह जगह स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पेंशन विहीनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होगी हर हाल होगी। बस हमें अपने मुद्दे के प्रति सजग रहना होगा। अपने मुद्दे के लिए वोट की चोट करना होगा। इस अवसर पर अटेवा जौनपुर की टीम द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी को अटेवा जौनपुर का कैलेंडर सप्रेम भेट किया गया।इस अवसर पर अटेवा जौनपुर के जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज, अरविन्द यादव, जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्मशील यादव, धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव, बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.संतोष सिंह, खुटहन अध्यक्ष डॉ.हरे कृष्ण सिंह, बक्सा अध्यक्ष लालचंद यादव, अनिल चौधरी, आनंद स्वरूप यादव, वीरेंद्र यादव सहित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी एवं अन्य पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...