जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा नशरा फातिमा का चयन देश के प्रतिष्ठित अभिजीत सेन रुलर इण्टर्नशिप प्रोग्राम2025 में चयन न केवल पीयू बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। एएसआरआई नेशनल फाउण्डेशन फॉर इंडिया द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो युवाओं को ग्रामीण भारत की सामाजिक व नीतिगत संरचना को गहराई से समझने का अवसर देता है। हर वर्ष इस इण्टर्नशिप के लिए सैकड़ों आवेदन आते हैं, लेकिन चयन केवल 40-50छात्रों का ही होता है। नशरा को पहले चरण में शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद 22 मार्च 2025 को हृस्नढ्ढ, नई दिल्ली में आयोजित पैनल इंटरव्यू में आमंत्रित किया गया, जहां देशभर से चुनिंदा छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति वंदना सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा कि नशरा का यह चयन दर्शाता है कि पूर्वांचल जैसे क्षेत्र से भी राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई जा सकती है। इस अवसर पर संकाय भवन के प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, डॉ.मनोज कुमार पांडे, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.चंदन सिंह, डॉ.अमित मिश्रा, अर्पित यादव समेत सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पीयू की नशरा का एएसआरआई राष्ट्रीय इण्टर्नशिप में चयन

Previous article
Next article

