जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल ग्राम लोहिन्दा हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज में कमाल हुसैन की हुई हत्या व घायलों और पीड़ित परिवार से विगत दिनों मिलने पहुंचा था वहीं प्रतिनिधि मंडल ने परिवार से घटना की पूरी जानकारी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी थी। पीड़ित गरीब परिवार के दर्द को संज्ञान में लेते हुए अखिलेश यादव द्वारा एक लाख की सहायता राशि पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के द्वारा पीड़ित परिवार को दिया गया। पीड़ित परिवार ने कहा जिस तरह हमारे परिजनों गार्जियन की हत्या हुई और परिजनों को पीटा गया जहां न्याय और आर्थिक सहायता सरकार को देनी थी वहीं विपक्ष के नेता अखिलेश यादव द्वारा दिया जा रहा है। समाजवादी सरकार नहीं है लेकिन आर्थिक मदद देकर उन्होंने संदेश जरूर दिया है कि गरीब कमजोर कि अगर कोई मदद कर सकता है तो सिर्फ इस देश में अखिलेश यादव कर सकते हैं। हमारा पूरा परिवार समाजवादी पार्टी का आभारी रहेगा। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई व लालबहादुर यादव ने योगी सरकार से मांग किया की पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया और एक सरकारी नौकरी दी जाय। कहाकि जिस तरह भाजपा सरकार में इस गरीबों के ऊपर अत्याचार हुआ है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को आगे तक लड़ने का काम करेगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दिनानाथ सिंह, रमापति यादव, जयनाथ यादव, रामसालीक यादव सहित हजारों संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर हनुमान घाट में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर
जौनपुर के हनुमान घाट पर राष्ट्रवीर सेना द्वारा महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके शौर्य और राष्ट्र रक्षा में योगदान को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
पीड़ित परिवार को सपा प्रमुख ने दी एक लाख की सहायता राशि

Previous article

