जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संदर्भ में समीक्षा बैठक क्षेत्रीय कार्यालय, यूनियन बैंक आफ इंडिया में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी वेंडर को निर्देशित किया कि योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन बैंकों में करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि बिना किसी उचित कारण के आवेदन निरस्त न किए जाएं, अन्यथा की दशा में संबंधित शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुराने जितने भी आवेदन निरस्त किए गए हैं उनका पुन: आवेदन कराया जाए, तथा प्राप्त आवेदनों पर ससमय कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, एलडीएम, शाखा प्रबंधक वेंडर सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न


