Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरपिलकिछा के सिंटू पहलवान ने मऊ के सोनू को दिखाया आसमान

पिलकिछा के सिंटू पहलवान ने मऊ के सोनू को दिखाया आसमान

  • दंगल में पिलकिछा के पहलवानों का रहा दबदबा

जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा गांव में सोमवार को अन्तर जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पिलकिछा के पहलवानों का दबदबा रहा। मेजबान गांव के सिंटू पहलवान ने मऊ जिले के मोनू पहलवान को पटखनी देकर खूब्ा तालियां बजवाई। पिलकिछा गांव के गोरख पहलवान, रामचेत पहलवान और सचिन पहलवान ने क्रमश: नद्दीरामपुर के अभिषेक व झगड़ू पहलवान तथा धमार्पुर के अंकित को आसमान दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संतोष यादव, सुरेश यादव और रमाशंकर ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिला व उनका माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे देश का अति प्राचीन खेल है। प्रतियोगिता के निर्णायक सुभाष यादव व लाल बहादुर तथा कमेन्ट्री विवेकानंद ने किया। इस मौके पर भेला यादव नरसिंह उपाध्याय, संतोष, सुरेश, रमाशंकर आदि मौजूद रहे। आयोजक शिवम उपाध्याय टिंकू ने आगतो का आभार प्रकट किया।