Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरधान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा साधन सहकारी समिति नरहन पर बनाए गए धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि आज कुल 120 कुंतल धान खरीदा गया हैं। सचिव के द्वारा बताया गया कि बोरे की कमी है जिस पर निर्देश दिया कि कल तक पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध हो जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को पैसे का समय से भुगतान हो जाये। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। किसान नरेन्द्र बहादुर सिंह से बातचीत करते हुए पूछा कि धान विक्रय में कोई समस्या तो नहीं हुई जिस पर उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सचिव सोनल सिंह, एडीओ सहकारी सुभाष यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।