Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपिता की तहरीर पर पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज

पिता की तहरीर पर पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज

  • आरोपित की तलाश में जुटी सुरेरी पुलिस

जौनपुर धारा, खुटहन। सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव में बीते रविवार की देर रात भाई ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं मंगलवार की दोपहर बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके छोटे पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी छोटेलाल कन्नौजिया ने मंगलवार की दोपहर बाद सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर अपने छोटे पुत्र संतोष कनौजिया पर रविवार की देर रात मामूली विवाद में बड़े पुत्र संजय पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिससे संजय की मौके पर मौत हो गई थी। मृतक के पिता छोटेलाल की तहरीर पर सुरेरी पुलिस मृतक के छोटे भाई संतोष कन्नौजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश में जुट गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर उनके छोटे पुत्र पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।