जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय चौराहे पर पिकेट के ठीक सामने पान के दुकानदार की गुटका लेने पैसा देने के विवाद में मनबढ़ युवक ने पिटाई कर दी। इस दौरान पिकेट पर तैनात सिपाही मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे। मनबढ़ युवक ने छुड़ाने गए अन्य लोगों को भी अपशब्द कहा। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। खलियाखास गांव निवासी सूर्यप्रकाश पुत्र रामेश्वर प्रजापति की पान की दुकान चौराहे पर पिकेट के सामने है। दोपहर में एक मनबढ़ युवक गुटखा लेने में कहा सुनी के दौरान दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया। सड़क पर गरीब दुकानदार को पिटता देख अगल-बगल के लोगों ने फटकार लगाई तो मनबढ़ ने उन लोगों को भी अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इस दौरान पिकेट पर तैनात सिपाही मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे। हद तो तब हो गई जब एक सिपाही घटना का वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहा। पिकेट पर तैनात कोई भी सिपाही आरोपी मनबढ़ युवक को पकड़ने की या ऐसा करने से रोकने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की कार्यप्रणाली की चर्चा लोगों में होती रही।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
पिकेट के सामने दुकानदार को मनबढ़ ने पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Previous article

