जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयरामपुर तिराहे पर बाइक व पिकअप की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां पर घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस युवक की पहचान के लिए उसके जेब से आधार कार्ड निकाल कर देखा तो उसमें उसकी पहचान मड़ियाहूं कोतवाली के सुदनीपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। उक्त गांव निवासी युवक बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह जयरामपुर तिराहे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके सिर में काफी चोट लग गयी और वह बेहोश हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और घायल हुए युवक को सड़क से उठा कर किनारे लिटाया। मौके पर पहुँचे थाने के एसआई जगनारायण सिंह ने घायल पड़े युवक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया और उसके पास से मिले मोबाइल से ही परिजनों को घटना की सूचना दी। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार पाठक ने बताया कि एक्सीडेंट हुआ है, पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
पिकअप व बाइक की टक्कर में युवक घायल


