जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बाईपास पर बीबनमऊ गांव के सामने मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने कोयला लाद कर खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मारकर घुस गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक साहिल तथा मोहम्मद शोएब निवासी कादीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर अपनी पिकअप पर सामान लादकर वाराणसी गए हुए थे। सामान उतारने के बाद जब वे अपने घर कादीपुर सुलतानपुर जा रहे थे कि जलालपुर बाईपास पर बीबनमऊ गांव के सामने पहुंचे थे कि पहले से कोयला लादकर खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार कर घुस गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गये। पिकअप चालक साहिल तथा मोहम्मद शोएब गम्भीर रुप से घायल हो गये। टक्कर की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गये और दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल ले गये जहां पर दोनों का ईलाज चल रहा है। पहले से खड़ी कोयले से लदी ट्रक को चालक लेकर मौके से फरार हो गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
पिकअप ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, चालक व खलासी घायल



