― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरकार्यकर्ताओं का सम्मान ही सपा में सर्वप्रिय : लालजी वर्मा

कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सपा में सर्वप्रिय : लालजी वर्मा

  • हिन्दी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय महासचिव

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के 73 लोकसभा जौनपुर, 74 लोकसभा मछलीशहर के बूथ गठन हेतु हिन्दी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि बूथ गठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव विधायक लालजी वर्मा ने बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा नेता हमारा बूथ पर है जो समाजवादी पार्टी को वोट दिलाने और अपना बूथ जिताने का काम करता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है हमारे बूथों के कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए सर्वप्रिय है। जो नेता उनका सम्मान नहीं करेगा उसे कभी सम्मान नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहाकि आप ही लोगों की बदौलत ही इस देश से भाजपा सरकार उखाड़ फेकने का काम किया जायेगा। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। लालजी वर्मा ने कहाकि भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी गयी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है। आगे उन्होंने कहाकि भाजपा संविधान का गला घोट रही है। अब 2024 का चुनाव देख कर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा बूथ स्तर तक का गठन समाजवादी पार्टी हर जाति धर्म के लोगों को साथ जोड़ कर चलना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। हमारे बूथ नेताओं का सम्मान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव ललई, लाल बहादुर यादव, श्री राम यादव, राजनरायन बिन्द, अरशद खान, सुषमा पटेल, दीपचंद्र सोनकर, कैलाश सोनकर, बिरजू राम, राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता सैयद आरिफ मोहम्मद, यशवता यादव, राकेश मौर्या, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, राजेंद्र टाईगर, श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या, राजेश यादव, दीपचंद राम, विवेक रंजन, श्याम नरायण बिन्द, भानु प्रताप मौर्या, शिवजीत यादव, नीरज पहलवान, सोचनराम विश्कर्मा, राजमूर्ति सरोज, अली मंजर डेजी, मालती निषाद, शबनम नाज आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की हुई अनदेखी

जौनपुर। समाजवादी पार्टी की लोकसभा सदर एवं मछलीशहर के बूथ कमेटी के गठन एवं सुझाव हेतु हिंदी भवन में कार्यकर्ता बैठक आयोजित थी जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी लालजी वर्मा मौजूद थे। जिला अध्यक्ष डॉ. अवध नागपाल के आश्वासन के बाद भी कार्यकर्ताओं को मंच से बोलने नहीं दिया गया। जब वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र यादव टाइगर एवं अली मंजर डेजी ने सवाल उठाया तो उनके साथ धक्का मुक्की की गयी। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

Share Now...