Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरपिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी समीप पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय सरवर पुत्र शमी अहमद शनिवार की शाम बाइक से सब्जी लेकर घर जा रहा था। नई सब्जी मंडी के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।