― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के रामनगर भगासा मार्ग पर कटघर गांव के पास शुक्रवार अपरान्ह पिकअप की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि क्षेत्र के कटघर (नरियवा) गांव निवासी 25 वर्षीय सन्तोष विन्द पुत्र त्रिभुवन विन्द शुक्रवार को बाइक द्वारा बाजार गया था। वापसी के दौरान भरूववा पुल के पास उधर से गुजर रही पिकअप की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे रामनगर में एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया। इधर मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अभी मई महीने में मृतक की शादी हुई थी। मृतक अपने माता-पिता के बच्चों में सबसे बड़ा था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...