Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसनराइज पब्लिक स्कूल में 'लक्ष्य निर्धारण' विषयक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सनराइज पब्लिक स्कूल में ‘लक्ष्य निर्धारण’ विषयक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

  • जेसीआई जोन ट्रेनर ने किया प्रशिक्षित

जौनपुर धारा, शाहगंज। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई सिटी की जूनियर विंग ने मजडीहा स्थित बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। जेसीआई के जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल ने विद्यार्थियों को सही ‘लक्ष्य निर्धारित’ करने का महत्व और उसे हासिल करने के तरीके बताए। जेजे चेयरमैन आदित्य गुप्ता ने बताया कि जेसीआई का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने बताया कि एंपावरिंग यूथ ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को तमाम विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर जानकारी दी जाती है। इसी कड़ी में गुरुवार को सनराइज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए गोल सेटिंग यानी लक्ष्य निर्धारण विषय पर ट्रेनिंग आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चले प्रशिक्षण सत्र में जोन ट्रेनर रविकांत जायसवाल से विद्यार्थियों ने जाना कि कामयाबी के लिए सही और उपयुक्त लक्ष्य निर्धारित करना कितना जरूरी है और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने कहा कि उक्त प्रशिक्षण सत्र से विद्यार्थियों को उनके करियर के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने और उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी। अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन सचिव रौनक मोदनवाल ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश पाठक, अध्यापक अमित मिश्रा, रिजवान अहमद, एसपी यादव, सुमन गुप्ता, मानिक, सुजीत समेत संस्था के धीरज जायसवाल, आशीष सोनी, दीपक सिंह, आयुष अग्रहरि, शिवांश जायसवाल, आर्यन अग्रहरि आदि शिक्षक एवं स्टाफ आदि मौजूद रहे।