जौनपुर धारा, शाहगंज। क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर गुरुवार की दोपहर अपने कमरे में लगे पंखे के सहारे विद्युत केबल के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद स्वजन उसके कमरे में पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों के बारे में जांच कर रही है। हुसैनाबाद गांव में गुरुवार की दोपहर अरविंद उर्फ बिंदु 35 पुत्र सहदेव का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे विद्युत केबल के फंदे में लटकता मिला। स्वजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा तो वह मृत पड़ा मिला। उक्त घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के प्रारंभिक जांच में दो दिन पूर्व पत्नी से अनबन के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। बताते हैं दो दिन पूर्व पति पत्नी के बीच अनबन के चलते पत्नी मायके चली गई थी जिसके बाद से युवक परेशान चल रहा था।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Previous article


