Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरपवन प्लाजा में फांसी पर लटकती मिली डांसर की पत्नी की लाश

पवन प्लाजा में फांसी पर लटकती मिली डांसर की पत्नी की लाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र पुराने स्टेट बैंक के पास स्थित पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल एक महिला की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस वारदात से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल घटना के कारण का पता नही चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल पर 2013 से कृष्णा मिश्रा उर्फ कृष्णा पंडित जस्ट डांस फाउंडेशन ने नाम से डांस क्लास चलते है तथा इसी भवन में रहते है। आज दोपहर में उनकी पत्नी खुशबू मिश्रा उम्र करीब 24वर्ष की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली। यह जानकारी होते ही इस भवन में रहने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। इसकी शादी दिसम्बर 2020में हुई थी। पुलिस की तफ्तीश के बाद ही खुशबू के मौत के रहस्य का पता चल पाएगा। मौके पर उपस्थित मृतका के पति कृष्णा पंडित ने बताया कि इधर कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है मायके वालों को सूचना दी दी गई है