Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत समैसा गांव निवासी एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के समैसा गांव निवासी 20वर्षीय शनि पुत्र रामजीत गुरुवार को गांव के जयप्रकाश यादव का ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लादने हेतु खुटहन थाना क्षेत्र के बनुडीह गांव से लाद कर आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से शनि दब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में लोगों ने उक्त घायल को बाहर निकाल कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।