- पृथ्वी दिवस : ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाने के लिए किया जागरूक
जौनपुर धारा, सिकरारा। माउंट लिट्रा जी स्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस के आयोजन पर छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा के छात्रों ने विद्यालय में पौधारोपण किया एवं अन्य कक्षा के छात्रों ने सेव अर्थ थीम पर पोस्टर एवं स्लोगन लिखे प्राथमिक कक्षाओं के लिए माडल एवं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई थी एवं उच्च कक्षाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य शिखा शर्मा ने पृथ्वी संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए जरूरी प्रयास नहीं किये गए तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएगी और यहां जीवन बचाना असम्भव हो जाएगा। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक डा. अरविंद कुमार सिंह व विख्यात सिंह ने आभार प्रकट किया।



