Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसंत निरंकारी मिशन के तहत विश्वव्यापी रक्तदान श्रृंंखलाओं का आयोजन

संत निरंकारी मिशन के तहत विश्वव्यापी रक्तदान श्रृंंखलाओं का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में 24 अप्रैल का दिन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से ‘मानव एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण हेतु संत निरंकारी मिशन की समाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भारत वर्ष में स्थापित निरंकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों सहित मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर जैसे महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी रक्तदाता स्वेच्छापूर्वक सम्मिलित होकर 24 अप्रैल दिन सोमवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान करेंगे। यह जानकरी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताते हुए आगे कहा  कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त करवाया, साथ ही समाज उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जिनमें सादा शादियां, नशा मुक्ति एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया समाज के व्याप्त कुरीतियों के उस दौर के उपरांत बाबा हरदेव सिंह के प्रेरक संदेश ‘रक्त नाड़ियों में बहे, न कि नालियों में’ द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक दिशा मिली उसी प्रेरक संदेश को प्रत्येक निरंकारी भक्त मानवता के उपकार हेतु निरंतर उसे जीवंत रूप में अपनाकर लोक कल्याण हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।      यह महा अभियान भारत में स्थापित संत निरंकारी मिशन की 99 जोन की लगभग सभी ब्रांच में आयोजित किया जाएगा। इन सभी रक्तदान शिविरों में रक्तदान से पूर्व की जाने वाली जांच एवं स्वच्छता की ओर विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा। साथ ही रक्त दाताओं हेतु जलपान की समुचित प्रबंध व्यवस्था भी की जा रही है। रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रहित करने हेतु  सरकारी अस्पतालों से योग्य एवं प्रशिक्षित टीम आएगी।