Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपर्यटकों को किफायती दरों पर आवास, नाश्ता, भोजन को लेकर डीएम ने...

पर्यटकों को किफायती दरों पर आवास, नाश्ता, भोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में होम स्टे नीति 2025 के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पेट्रोल पंप संचालकों आदि को उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी.एंड.बी.) एवं होम स्टे नीति 2025 के संदर्भ में जानकारी दी गई और बताया गया कि होम स्टे नीति अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आवासीय इकाइयों में देसी/विदेशी पर्यटकों को किफायती दरों पर आवास एवं नाश्ता, भोजन आदि उपलब्ध कराए जाने हेतु संपत्तिधारक द्वारा उसके आवासीय भवन के अधिकतम दो तिहाई कक्षों को किराए पर दिए जाने का प्रावधान होगा। जिसकी संख्या कम से कम एक तथा अधिकतम 6 होगी। यह योजना उत्तर प्रदेश के संपूर्ण ग्रामीण परिक्षेत्र पर भी लागू होगी। आवेदकों द्वारा इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित ऑनलाइन पोर्टल ह्वश्च-ह्लशह्वह्म्द्बह्यद्वश्चशह्म्ह्लड्डद्य.द्बठ्ठ के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने पंजीयन के आवेदन हेतु नियम व शर्तों के बारे में भी जानकारी दी तथा पंजीयन प्रक्रिया के बारे में सभी को अवगत कराते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि./रा.परमानंद झा सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।