Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा स्वयं के मूल्यांकन का साधन है : पी.विक्टर

परीक्षा स्वयं के मूल्यांकन का साधन है : पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ प्रारम्भ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ ग्यारह सितम्बर से प्रारंभ हो गईं। परीक्षा के पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए शुचिता पूर्वक एवं ईमानदारी से प्रश्नोत्तर लिखने का निर्देश दिया। फादर ने कहा कि परीक्षा स्वयं के मूल्यांकन का साधन है। हम परीक्षा द्वारा अपनी वास्तविक स्थिति को जान पाते हैं। विद्यालय में होने वाली परीक्षा भविष्य की परीक्षाओं की तैयारी होती है। फादर ने बच्चों से कहा कि वे धैर्यपूर्वक प्रश्नों के उत्तर लिखें। धैर्य वह गुण है जो कठिन से कठिन परीक्षाओं में सफलता का स्वाद चखाता है। इस परीक्षा में लगभग 22सौ परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। यह परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी और इसका परिणाम 11अक्टूबर को जारी किया जाएगा।