― Advertisement ―

spot_img

भौतिकी विभाग में ‘ब्लैक होल थर्मोडायनेमिक्स’ पर आमंत्रित व्याख्यान

छात्रों को मिली नई वैज्ञानिक दृष्टिजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह भौतिक विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग द्वारा बुधवार को...
Homeअपना जौनपुरपरिषदीय विद्यालय के छात्रों में है अद्भुत प्रतिभाएं: अमरदीप

परिषदीय विद्यालय के छात्रों में है अद्भुत प्रतिभाएं: अमरदीप

  • मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित है प्राथमिक स्कूल गोरारी,
  • प्रतियोगिता में अनुष्का, किंजल, शिवानी ने बनाया रिकॉर्ड, हुआ सम्मान

जौनपुर धारा, खेतासराय। प्राथमिक विद्यालय गोरारी का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि बड़े गर्व की बात है शाहगंज ब्लाक में यह विद्यालय एक मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित हो चुका है। विद्यालय परिवार की मेहनत का परिणाम है कि यहां के बच्चे हर क्षेत्र में आगे हैं और कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। छात्रों की यहां अधिक उपस्थिति प्रधानाध्यापक डॉ.शिवानी मौर्य द्वारा किया जा रहा नवाचार खुद अपने आप में एक अनूठी मिसाल है। विद्यालय के छात्रों ने लोक नृत्य, स्वागत गान, कव्वाली हास्य व्यंग, एकांकी नाटक समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की ओर से कला प्रतियोगिता, कविता पाठ, दौड़, गणित दौड़ समेत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गणित दौड़ में अनुष्का मौर्य प्रथम रही। कला प्रतियोगिता में किंजल व कविता पाठ में शिवानी, दौड़ में खुशबू राजभर व शुभम राजभर अव्वल रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने पुरस्कार वितरण किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक विजेंद्र यादव, नीलम मौर्य, मंजू यादव, रीता देवी, सुनीता प्रजापति, डॉ.शिवानी मौर्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संदीप मौर्य व संचालन डॉ.शिवानी मौर्य ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत मिश्र, अशोक सोनकर, शिक्षक संकुल ओमप्रकाश, डॉ.अमलेंद्र गुप्त, सुभाष यादव, विजय कुमार, रामस्वारथ, देवेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, डॉ.चंद्रजीत मौर्य, राम सकल यादव, अमित मौर्य, ममता गुप्ता, साधना कुमारी, राजीव पाठक, त्रिलोकी नाथ, अजय यादव, अनिल यादव, खुर्शीद आलम, मोहम्मद ताल्हा, सरिता, संगीता, राममिलन दिनेश गुप्ता समेत भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Share Now...