Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपति संग जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनी

पति संग जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनी

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पति के साथ मोटरसाइकिल से मायके जा रही महिला को धक्का देकर गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के पति ने घटना की सूचना पुलिस चौकी घनश्यामपुर पर दी। बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रतापगढ़ जनपद के सैफाबाद निवासी राजमणि सिंह अपनी पत्नी शोभा सिंह के साथ बृहस्पतिवार की शाम बाइक से अपने ससुराल बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव के लिए निकले थे। वह जैसे ही देवरामपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। वही अनियंत्रित होकर पति-पत्नी मोटरसाइकिल समेत नीचे गिरने से घायल हो गए। घटना की जानकारी राजमणि सिंह ने पुलिस को दी।