― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित ट्रेलर ने घर में घुस किया क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित ट्रेलर ने घर में घुस किया क्षतिग्रस्त

  • बाल-बाल बचे बरामदा में सो रहे किराएदार का परिवार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव कोदहूं में एक अनियंत्रित ट्रेलर जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार की बीती रात को अचानक अनियंत्रित घर में घुस भारी विध्वंस कर गया। दुर्घटना के समय घर में मौजूद किराएदार बाल-बाल बच गए। ट्रेलर घर के बाहर खड़े तीन ठेलिया को कुचलते हुए मकान में जा घुसा जिसमें पीड़ित द्वारा करीब दस लाख से अधिक रुपए की संपत्ति का नुकसान होना बताया जा रहा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनडीह निवासी धर्मराज यादव का गांव कोदहूं में जौनपुर-प्रयागराज रोड पर मकान है। जिसमें एक किराएदार अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार बीती रात को एक ट्रेलर तेजगति से जौनपुर से प्रयागराज की ओर आ रहा था। जैसे ही उक्त गांव पहुंचा कि वह डिवाइडर को तोड़ते हुए दाहिने मकान के चबूतरे पर खड़े तीन ठेलिया को तहस नहस करते हुए मकान के अंदर घुस गया। घर में रह रहे किराएदार पप्पू मोदनवाल का परिवार बरामदा में सो रहे था। अचानक तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर सोते हुए लोगों की नींद खुली तो डर के मारे अंदर की ओर भागे। आंखें पूरी तरह खुली तो देखा, कि ट्रक उनके घर में घुस आया है। मौके पर ट्रेलर ड्राइवर व खलासी टेलर को छोड़कर फरार हो गये। किराएदार पप्पू ने तुरंत सूचना मकान मलिक धर्मराज यादव को दी। मकान मालिक पहुंचे और उन्होने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर के अंदर से संबंधित कागज को अपने कब्जे में लिया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक ट्रेलर की टक्कर से किराएदार का तीन ठेलिया 75 हजार रुपए तथा करीब दस लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया है।

Share Now...