Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपति की हत्या करने वाली ब्रिटिश महिला को फांसी

पति की हत्या करने वाली ब्रिटिश महिला को फांसी

  • प्रेमी को उम्रकैद, 9 साल के बेटे की गवाही से हुई सजा

शाहजहांपुर. इंग्लैंड में रहने वाली एक एनआरआई महिला को शाहजहांपुर कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरी ओर उसके प्रेमी को उम्र कैद की सजा के साथ 300000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. एडीजे कोर्ट के इस फैसले से मृतक की मां के दिल को सुकून मिला है. उसका कहना था कि हम लोग कोर्ट से बार-बार फांसी की सजा की मांग कर रहे थे. आरोपी पत्नी ने इंटरनेशनल साजिश करते हुए अपने पति को इंग्लैंड से लाकर शाहजहांपुर में अपनी प्रेमी के साथ हत्या को अंजाम दिया था. आरोपी महिला के 9 साल के बेटे ने अपने पापा की हत्या का खुलासा करते हुए मम्मी और उसके प्रेमी को सजा दिलाई. एनआरआई पत्नी ने इंग्लैंड से शाहजहांपुर लाकर अपने एनआरआई पति की हत्या को अंजाम इसलिए दिया था, क्योंकि वह पति की दाढ़ी से परेशान थी और उसकी संपत्ति के लालच में उसकी हत्या कर अपने प्रेमी के साथ राज करना चाहती थी.

मामला थाना बंडा की बसंतापुर गांव का है, जहां सितंबर 2016 में पत्नी रमनदीप कौर अपने पति सुखजीत को साजिश के तहत भारत लाई. पहले पति सुखजीत और अपने प्रेमी गुरप्रीत कि उसने दोस्ती कराई और दोनों के साथ भारत घूमने के बाद वह अपने ससुराल बसंतापुर आ गई. इस दौरान उसने प्रेमी को दुबई भेजने के लिए टिकट कराया और उसे दिखाया कि वह दुबई चला गया. इस दौरान अपने प्रेमी को शाहजहांपुर में एक होटल में ठहरा दिया. इसके बाद बसंतापुर की अपने फार्म हाउस पर रमनदीप कौर  ने बिरयानी में नशा मिलाकर पति, सास, अपने दो बच्चो, दो कुत्तों को खिलाकर उन्हें सुला दिया. रात में ही अपने प्रेमी गुरप्रीत उर्फ मिट्ठू को बुलाकर अपने पति सुखजीत की चाकू और हथौड़े से हत्या कर दी. इसके बाद बदमाशों के द्वारा डकैती की साजिश रच कर पुलिस को गुमराह कर दिया. एनआरआई पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई. वहीं दूसरी ओर उसके प्रेमी को उम्र कैद की सजा के साथ 300000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल, यह साजिश इंग्लैंड में ही एनआरआई पत्नी रमनदीप कौर ने अपने एनआरआई पति सरबजीत सिंह की हत्या की रची थी. उसका कहना था कि इंग्लैंड में कानून के हाथ लंबे हैं और यहां भारत में इस हत्या को यदि अंजाम देंगे तो हम लोग बच जाएंगे. बस फिर किया था उसने इस साजिश को अंजाम देने के लिए व्यूह रच डाली, जब उसने अपने पति की बसंतापुर के फार्म हाउस में हत्या की तो उसके 9 साल के बेटे ने अपनी मां को हत्या करते हुए देख लिया था. उस दिन मां की दी हुई नशीली बिरयानी उसने नहीं खाई थी. जिसके चलते वह जाग रहा था. पुलिस के लिए यह अहम सबूत मिल गया था. फिर क्या था पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए भरपूर पैरवी की और कोर्ट ने उसे दोषी करार दे दिया और उसे जेल भेज दिया. दरअसल, पंजाब की रहने वाली रमनदीप कौर का इंग्लैंड में ही जन्म हुआ था. वहीं शाहजहांपुर के रहने वाले एनआरआई सुखजीत सिंह ट्रक ड्राइवरी का काम करते थे. घर वालों ने दोनों की शादी कर दी. इसी दौरान प्रेमी गुरप्रीत उर्फ मिट्ठू जो कि पंजाब का रहने वाला था, उससे उसकी दोस्ती हो गई. जब वह सुखजीत ट्रक चला कर बाहर जाता था, तो गुरप्रीत उसके घर बुलाने लगी. इस दौरान दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि रमनदीप को अपने पति सर्वजीत की दाढ़ी पसंद नहीं थी, जबकि उसकी प्रेमी की दाढ़ी नहीं थी. इस बात को लेकर वह सुखजीत से कई बार दाढ़ी काटने के लिए विवाद होता था, लेकिन अपने धर्म के अनुसार उसने दाढ़ी नहीं काटी. वहीं अपनी प्रेमी के जाल में फांसी रमनदीप ने सुखजीत की दाढ़ी से परेशान और उसकी करोड़ों की संपत्ति के लालच में उसकी हत्या की साजिश रच डाली और उसे अंजाम दे दिया. 2016 में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जहां मीडिया के सामने प्रेमी गुरप्रीत उर्फ मिट्ठू ने अपनी इस करतूत के लिए गलती मानी थी. बसंतापुर में मृतक का सुखजीत की मां अपने बेटे के लिए इंसाफ मांग रही थी.