Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपतंग की दुकानों पर हुई छापेमारी

पतंग की दुकानों पर हुई छापेमारी

  • पुलिस ने कब्जे में लिया चाइनीज मांझा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पतंगबाजी के सीजन में शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरूवार को सीटी मजिस्ट्रेट ने सीओ व शहर कोतवाल के साथ विभिन्न पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों से चाइनीज मांझा पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

प्रतिबंधित चीनी मांझे की धरपकड़ को पुलिस काr ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान पतंग विक्रेताओं में खलबली मच गई। पतंगबाजी के सीजन में चाइनीज मांझे से राहगीरों के जख्मी होने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं। इस साल भी चाइनीज मांझा की बिक्री शुरू हो गई है। चीनी मांझा प्रतिबंधित होने के बाद भी शहर में बिक रहा है। इसकी बिक्री होने से शहर से लेकर गांवों तक इसका इस्तेमाल हो रहा है। पतंग के शौकीन लोग लगातार चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे हैं,जिसके चलते पिछले दिनों कई हादसे भी हो चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद कर खिसक लिए। जिसपर सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, सीओ कुलदीप कुमार, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र के साथ क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस टीम ने दुकानों की तलाशी ली, इस दौरान कुल 20 किलो चाइनीज मांझा पकड़ा गया। नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि दो दुकानदारों व 4 व्यक्तियों द्वारा चाइनीज मांझा ले जाते समय कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसपर विधिक कार्यवाही की जा रही है।