Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपठान जैसी फिल्मों के सवाल पर आमिर खान ने दिया ऐसा जवाब

पठान जैसी फिल्मों के सवाल पर आमिर खान ने दिया ऐसा जवाब

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान आमिर खान से एक फैन ने उनके साथी सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया। आमिर ने भी शख्स के सवाल का जवाब दिया।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान को फिल्में बनाने में परफेक्शनिस्ट माना जाता है। उनकी फिल्में खूब चलती भी हैं और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी करती हैं। आज की डेट में उनकी फिल्म दंगल देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। ऐसे में आमिर खान के एक फैन ने इससे जुड़ा एक सवाल पूछा है। दरअसल आमिर खान लाइव सेशन में थे जहां वे किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सारे सवालों के जवाब दिए। एक शख्स ने उनसे पूछा कि वे शाहरुख खान की पठान जैसी फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं उन्हें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए। इसके जवाब में आमिर ने कहा ‘यार शाहरुख खान बना रहा है ना अच्छी पठान जैसी, मैं बनाता हूं लापता लेडीज, आप वो देखो। बता दें कि आमिर खान मौजूदा समय में दो फिल्मों के साथ जुड़े हुए हैं।

  • 10 करोड़ भी कमाना मुश्किल

लापता लेडीज की बात करें तो किरण राव ने 13 साल बाद इस फिल्म के साथ वापसी की है।उनकी फिल्म को फैंस से मिक्स्ड व्यूज मिले हैं। फिल्म कोई भी खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पाई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुआ और ये फिल्म दिन में 1करोड़ भी कमाने के लिए तरसती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में 6।70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की जैसी कमाई जा रही है उससे इस बात में भी संशय है कि फिल्म 10 करोड़ भी कमा पाएगी कि नहीं।