Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeमनोरंजनशैतान को टक्कर देने मैदान में उतरीं साउथ फिल्म गामी और भीमा

शैतान को टक्कर देने मैदान में उतरीं साउथ फिल्म गामी और भीमा

अजय देवगन की फिल्म शैतान रिलीज हो चुकी है। फिल्म को ओपनिंग-डे पर काफी अच्छा रिस्पान्स भी मिल रहा है। लेकिन 8मार्च को ये एकलौती फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है। साउथ की भी दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मार्च के महीने में बड़े सुपरस्टार की फिल्म रिलीज हुई हैं। इसमें अजय देवगन और आर माधवन की शैतान का नाम शामिल है। इसके अलावा इस दिन 2 फिल्में और भी रिलीज हुईं। गामी और भीमा, साउथ की इन 2 फिल्मों को लेकर भी बज बना हुआ है। गामी फिल्म की बात करें तो विश्वक सेन की ये फिल्म भी महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में ये फिल्म वीकेंड में और बेहतर कमाई कर सकती है। वहीं भीमा फिल्म की बात करें तो ये फिल्म भी ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर ले गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ का करीब कमा लिए हैं। ये कलेक्शन अच्छा माना जाएगा। फिल्म की खास बात ये है कि रिलीज से पहले इस फिल्म की ज्यादा चर्चा नहीं थी। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कमाल का काम किया है। शैतान की बात करें तो ओपनिंग-डे पर फिल्म ने करीब 14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस कलेक्शन को बढ़िया कहा जाएगा। वीकेंड में फिल्म और भी कमाई कर सकती है। लेकिन जिस तरह से ये दोनों साउथ की फिल्में अपना कलेक्शन कर रही हैं उससे ये तो तय हो गया है कि आने वाले समय में ये दोनों फिल्में शैतान के कलेक्शन पर असर डाल सकती हैं।