जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर में बुधवार को पूर्वान्ह ग्यारह बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन किया गया। पशु मेले में बतौर मुख्य अतिथि आये ग्राम प्रधान रामसमुझ यादव वरिष्ठ नेता ने कहा कि बेजुबानों की सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर होती है। पशु विभाग द्वारा आयोजित पशु आरोग्य मेले से निश्चित तौर पर किसानों और पशुओं को भरपूर लाभ मिलेगा। इस दौरान चिकित्सकों ने मेले में शामिल किसानों के पशुओं का टीकाकरण, बंध्याकरण, क्रीमी नाशक दवा, कुत्तों को चर्म रोग निवारण हेतु दवा, एन्टी रेबीज टिका, फूड सप्लीमेंट दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ पशु जितेन्द्र बहादुर सिंह, अजय यादव, राजेन्द्र सोनकर, अजित कुमार, आशीष गौड़, राम सिंह, इस्लाम, उमराव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम जीत यादव, कौशल सिंह, रामखेलावन यादव समेत चिकित्सक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
पं.दीनदयाल पशु आरोग्य मेले में हुआ पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण


